September 2, 2026

Jaunpur news अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

IMG-20260215-WA0072
Share


खेतासराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
जौनपुर।
जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 14 फरवरी 2026 की रात करीब 11:30 बजे खेतासराय पुलिस टीम ने मैनुद्दीनपुर–महरौड़ा से खेतासराय रोड स्थित बाराकला मोड़ के पास घेराबंदी कर अलतमस पुत्र मल्लू (निवासी सरवरपुर, थाना खेतासराय) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस मिला। इस संबंध में थाना खेतासराय में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र का पुराना हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा चोरी सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक संजय पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About Author