Jaunpur news दिनेश आत्मदाह के प्रयास के मामले में प्रधान सहित पांच पर मुकदमा
दिनेश आत्मदाह के प्रयास के मामले में प्रधान सहित पांच पर मुकदमा
जफराबाद।लाईनबाजार के परियावां लौकरी गांव में 17 अक्टूबर को अपने खेत में से सड़क बनाये जाने को लेकर गांव के निवासी दिनेश मौर्य ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया था।जिसका फिलहाल उपचार चल रहा है।
घटना के बाद जिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये थे।शनिवार को राजस्व की टीम मौके पर पहुंच कर प्राथमिक जांच कर लौट आयी थी।घटना के बाद दिनेश ने जिला अस्पताल से ही उसकी जमीन पर चकरोड बनाये जाने को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने दिनेश के पिता त्रिभुवन मौर्य की तहरीर पर गांव निवासी गुलाब चन्द्र मौर्य, चन्द्रभान मौर्य, सूबेदार मौर्य, धर्मराज मौर्य तथा प्रधान एसपी मानव सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। थाना प्रभारी विनीत राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।वहीं ग्राम प्रधान एसपी मानव ने बताया कि उन्हे मुकदमें की कोई जानकारी नही है और ना ही उनका इस मामले से कोई लेना देना है। बल्कि दिनेश द्वारा निर्माण कार्य का विरोध किये जाने पर काम को तुरन्त बन्द करवा दिया गया था।
