September 2, 2026

Jaunpur news महाशिवरात्रि पर सपा नेताओं ने किया नेताजी को दुग्धाभिषेक, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Screenshot_2026-02-15-19-49-23-21_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
Share


महाशिवरात्रि पर सपा नेताओं ने किया नेताजी को दुग्धाभिषेक, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प
जौनपुर।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सीहीपुर-चकमाहन चौराहे पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की स्मृति में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनके चित्र पर 151 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके समाजवादी तथा धर्मनिरपेक्ष विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के नेता रजनीश मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाना ही कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
पत्रकारों द्वारा मिशन-2027 के चुनाव को लेकर ब्राह्मण समाज की भूमिका पर पूछे गए सवाल के जवाब में रजनीश मिश्रा ने दावा किया कि बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जता रहा है तथा लगातार पार्टी से जुड़ रहा है।
इस मौके पर विशाल यादव, मोहित चौबे, लालू यादव, अमित यादव, सनी, विनय, अंकित, धर्मेंद्र गौतम, विनय चौबे, मोहित पांडेय, शिवम साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author