September 2, 2026

Jaunpur news मैत्री क्रिकेट मुकाबले में अधिवक्ता-11 की जीत, शिवम की 86 रन की विस्फोटक पारी ने लूटी वाहवाही

IMG-20260215-WA0074
Share


मैत्री क्रिकेट मुकाबले में अधिवक्ता-11 की जीत, शिवम की 86 रन की विस्फोटक पारी ने लूटी वाहवाही
जौनपुर।
नगर के शिया कॉलेज मैदान में खेले गए रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता-11 टीम ने जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब को कड़े मुकाबले में हराकर जीत अपने नाम कर ली। हालांकि पत्रकार टीम के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के ओपनर शिवम उपाध्याय ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 86 रन की धमाकेदार पारी खेली, जो मैच का मुख्य आकर्षण रही। उनके अलावा सुशील तिवारी ने 32, आलोक सिंह ने 16 और इमरान ने 17 रन का योगदान दिया।
167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता-11 टीम ने तेज शुरुआत की और 11 ओवर 3 गेंद में सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सुंदरम ने 71 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित तिवारी (33), अनिल (21), अखिल (14 नाबाद) और रोहित (20 नाबाद) ने टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ नेता अतुल सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच मोहम्मद अब्बास ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और अंकित जायसवाल की जोशीली कमेंट्री ने मुकाबले को और रोचक बना दिया। मैच के बाद खिलाड़ियों ने कोच मोहम्मद अब्बास का जन्मदिन केक काटकर उत्साह के साथ मनाया।

About Author