September 2, 2026

Jaunpur news महाराष्ट्र के विरार विधानसभा के विधायक के साथ आयी टीम ने जफराबाद विधानसभा का दौरा

IMG-20260215-WA0044
Share

महाराष्ट्र के विरार विधानसभा के विधायक के साथ आयी टीम ने जफराबाद विधानसभा का दौरा
जफराबाद।महाराष्ट्र के पालघर जनपद के विरार विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजन नाईक के नेतृत्व में आयी टीम ने जफराबाद विधानसभा के कई गांव का दौरा किया।
इस दौरान टीम ताला मझवारा गांव के सुगुरदीपुर में ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह के आवास ओर पहुंची।उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह,आशुतोष सिंह,डॉ अखिलेश सिंह,साधु सिंह,मुन्ना सिंह,शुभम सिंह आदि ने टीम का स्वागत किया।
विधायक राजन नाईक ने बताया कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी बेहतर हुई।प्रदेश का आधारभूत सरंचना व नया निर्माण काफी हुआ।गांव गांव सड़कों का विकास हुआ।आम जनता को रोजगार मिला।पहले यहां के लोग जितना अधिक देश के दूसरे प्रान्त में जाकर रोजी रोटी कमाते थे।अब वह संख्या घटी है।प्रदेश सरकार ने पर्यटन रोजगार को बढ़ावा दिया है।अब उत्तर प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।भाजपा की सरकारें देश मे जहा भी है वहा जनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, पानी,सड़क,कानून व्यवस्था की हालत बहुत अच्छी है।जनता को अब किसी गुंडे माफिया से डर नही लगता।श्री नाईक के साथ जगदीश वर्तक,अरुण म्हात्रे,राजेश म्हात्रे,जयश्री नाईक,ज्योत्सना पाटिल, संगीता म्हात्रे,शशिकांत पाठक,अजय सिंह, गोलू सिंह जमैथा,चंचल सिंह,राजकेशर सिंह,शैलेन्द्र सिंह आदि रहे।

About Author