Jaunpur news शिक्षा में नैतिक ज्ञान व विज्ञान दोनो आवश्यक:-सुनील कुमार यादव

Share

शिक्षा में नैतिक ज्ञान व विज्ञान दोनो आवश्यक:-सुनील कुमार यादव
जफराबाद।शिक्षा में नैतिक ज्ञान के साथ विज्ञान भी जरूरी है।बच्चो को जिस ढांचे में ढाला जाय।यह बन जाएंगे।ऊक्त बाते एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद बोलते हुए करंजाकला के प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव “मम्मन”ने कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास उसकी शिक्षा व संस्कारों से ही होता है।आज देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।इसमें मुख्य भूमिका शिक्षा की ही है।इसके पूर्व उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किये गए पर्यावरण सरंक्षण,सौर ऊर्जा,जल सरंक्षण,स्मार्ट कृषि प्रणाली एवम आधुनिक तकनीकी जुड़े प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इसी प्रकार आगे भी बेहतर उपकरण बनाने को कहा।कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के संस्थापक डॉ संजीव कुमार सिंह,प्रबन्धक श्रीमती उषा सिंह,प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह आदि ने मुख्य अतिथि श्री मम्मन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

About Author