Jaunpur news मारिया ओरिएंटल कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
मारिया ओरिएंटल कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
जौनपुर। नगर के समोपुर स्थित मारिया ओरिएंटल कॉलेज का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज, संस्कृति और शिक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जफराबाद नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
वरिष्ठ सभासद गप्पू मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। आज की मेहनत और लगन ही कल की सफलता की नींव रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में सभासद अबूजर शेख, शहनवाज अहमद, अलमास सिद्दीकी, पूर्व सभासद फैसल यासीन, इरशाद मंसूरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कॉलेज प्रबंधन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्रिंसिपल सूफिया खानम एवं डायरेक्टर फरहा इम्तियाज़ द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल्ला खान एवं कार्यक्रम संयोजक फातमा रिज़वी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
