February 13, 2026

Jaunpur news ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में बांटी गयी जरूरत की सामग्री

Share

ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में बांटी गयी जरूरत की सामग्री
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह का 64 वां जन्मदिन मनाया गया।ब्लॉक मुख्यालय पर केक काटकर लोगों ने एक दूसरे को खिलाया।उसके बाद वृद्धा आश्रम में जाकर बुजुर्गों को आवश्यक सामग्री का पैकेट वितरित किया गया।
जन्मदिन पर पहुंचे पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह व समाजसेवी आशुतोष सिंह ने उन्हें बुके व अंगवस्त्र देकर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दिया।जन्मदिन की बधाई देने वालों में डॉ अखिलेश सिंह,जयप्रकाश सिंह,हरेन्द्र प्रताप सिंह,सजंय सिंह,शुभम सिंह उर्फ गोलू, रमेश चन्द्र जायसवाल, जवाहर लाल यादव,शशिकांत पाठक,अजय सिंह,हर्षित सिंह, सुधांशु सिंह,चंचल सिंह,सूरज मिश्रा,पांडव सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author