January 24, 2026

Jaunpur news रिटायर्ड होने के बाद समाज के प्रति बढ़ जाती है शिक्षक की जिम्मेदारी ,सुधाकर

Share

रिटायर्ड होने के बाद समाज के प्रति बढ़ जाती है शिक्षक की जिम्मेदारी ,सुधाकर

रिटायर्ड शिक्षकों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्रम देकर किया सम्मानित

मछलीशहर , जौनपुर।

शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता वह जीवन भर किसी न किसी रूप में अपनी सेवा देते रहते हैं।
रिटायर्ड होने के बाद समाज के प्रति उनकी अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
यह बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
वह शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार सिंह, शशि प्रकाश श्रीवास्तव के विदाई समारोह के दौरान राष्ट्रीय इण्टर मीडिएट कालेज सिरसी के प्रांगण में आयोजित समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथी के रूप में मुंबई भाजपा उत्तर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कहा कि विद्यालय में वर्षो की सेवा के बाद विदाई का समय बड़ा ही मार्मिक होता है। विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों के विद्यालय में पठन-पाठन सहित अन्य कार्यों में सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के सामने द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत,देश राष्ट्रीय गीत तथा शिक्षकों के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत कर सबकी आंखे नम कर दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक शिवकुमार सिंह एवं शशि श्रीवास्तव को अंगवस्त्र, रामायण सहित अन्य भेट विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विनय कुमार सिंह ने दिया।
आए अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया।विद्यालय के संरक्षक हरिनारायण सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ मछलीशहर के अध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह ,लालता प्रसाद यादव,प्रधान राजपति यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह राजेश सिंह,गोपाल सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय,नवरतन,अशोक कुमार पाठक, संतोष पटेल सहित सभी छात्र छात्राएं,अभिवावक लोग उपस्थित रहे ।

About Author