Jaunpur news काशीदास की पूजा में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
काशीदास की पूजा में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
जफराबाद।सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी राजेन्द्र यादव टाइगर के द्वारा सती माता मंदिर पर मंगलवार को आम जन के हित व आपदाओं से बचाने के लिए काशीदास बाबा की पूजा व कराहा का आयोजन किया गया।जिसमे भारी संख्या में लोग शामिल हुए।सभी ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।इसके मुख्य भगत प्रद्युम्न यादव व पुरोहित अरविन्द पांडेय रहे।
इस पूजा में खासकर गांव ही नही क्षेत्र की महिलाओं ने पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया।पूजा के आयोजक राजेन्द्र प्रसाद यादव टाइगर ने बताया कि पूजा समाज के सभी लोगों को हित के लिए आयोजित कराई गयी है।इस पूजा का मुख्य उद्देश्य किसानों व आम जनता को आकस्मिक आपदाओं से बचाना है।
ऊक्त पूजा में जफराबाद विधायक जगदीश राय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,समाजवादी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, नन्दलाल यादव,प्रिंस यादव,राहुल त्रिपाठी, विवेक रंजन यादव,श्रवण जायसवाल,अनिल पाठक,सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
