Jaunpur news भारतीय किसान यूनियन का तहसील में धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन का तहसील में धरना प्रदर्शन:
मछलीशहर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की समस्या को लेकर सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव को सौंपा गया।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने अपनी मांगों के संदर्भ मे कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया खाद सरकारी गोदामों पर उपलब्ध कराई जाए। निजी दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद मनमाने मूल्य के बिक्री पर रोक लगाए जाए। नहरों में गेहूं की सिंचाई समय पर पानी दिया जाए, नवीन कृषि मंडी मुंगरा बादशाहपुर में बने, किसान सेड को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जाय, आवारा पशुओं से किसान के फसलों की सुरक्षा किया जाना चाहिए, किसानों के घरों में जबरी लगाए जा रहे सम्राट मीटर पर रोक लगाई जाय। सेमरी के लेखपाल द्वारा आराजी नं 1114,1118 नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जा की जांच कराई जाए। तहसील मछली शहर में15वर्ष से लम्बित सभी मुकदमों का तत्काल निस्तारण किया जाय। सेमरी के लेखपाल का अन्यत्र कहीं स्थानांतरण किया। इस अवसर पर राजनाथ यादव प्रदेश सचिव, राकेश चन्द मौर्य, सुनील कुमार यादव, नन्दलाल विश्वकर्मा ,रईस अहमद, राम जियावन, ऊषा देवी, रुस्तम अली, आदि ने विचार व्यक्त किया।
