December 13, 2025

Jaunpur newsबक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

बक्शा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना बक्शा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रशांत पांडेय के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बक्शा में दर्ज मुकदमा संख्या 483/2025, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में फरार चल रहे अभियुक्त हितेश राव, संतोष कुमार तथा विद्यावती देवी को शुक्रवार सुबह उनके गांव परशुरामपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई 13 दिसंबर को सुबह करीब 8:55 बजे की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हितेश राव पुत्र संतोष, संतोष कुमार पुत्र स्व. चिरंजू तथा विद्यावती देवी पत्नी संतोष कुमार शामिल हैं। तीनों आरोपी थाना बक्शा क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या से जुड़ा मामला दर्ज है और उनकी गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद के साथ हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र यादव और महिला कांस्टेबल मधु यादव शामिल रहीं।

बक्शा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है।

About Author