Jaunpur news दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: लाइन बाजार पुलिस ने वांछित 1 महिला सहित 4 आरोपियों को दबोचा
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई: लाइन बाजार पुलिस ने वांछित 1 महिला सहित 4 आरोपियों को दबोचा
जौनपुर लाइन बाजार थाना पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित एक महिला समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई।
उपनिरीक्षक रामभरोसे राम, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल विनय शंकर चौधरी और महिला आरक्षी आरती सिंह की टीम routine वाहन चेकिंग के दौरान सक्रिय थी। इसी बीच मुखबिर विशेष से सूचना मिली कि दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुरादगंज तिराहे के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- विशाल कन्नौजिया पुत्र अशोक कन्नौजिया
- अशोक कन्नौजिया पुत्र स्व. मानिकचंद
- अनुज कन्नौजिया पुत्र अशोक कन्नौजिया
- कुसुम पत्नी अशोक कन्नौजिया
— सभी निवासी कलीचाबाद, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर
पंजीकृत मामला:
मु0अ0सं0 486/25
धारा 85/80(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट, थाना लाइन बाजार
चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां पुलिस ने बताया कि आगे की विवेचना विधि अनुसार जारी है।
