February 2, 2026

Jaunpur news परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएँ शुरू, बच्चों और अभिभावकों में उत्साह

Share

जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएँ शुरू, बच्चों और अभिभावकों में उत्साह

जौनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएँ शुक्रवार से शुरू हो गईं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में परीक्षाओं की शुरुआत पूरी शुचिता और निर्धारित समय के अनुसार हुई। परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चे समय से विद्यालय पहुंचकर पूरी तैयारी के साथ परीक्षा कक्षों में बैठे, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने में सक्रिय दिखे।

शाहगंज शिक्षा क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल की निगरानी में सभी विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी, अतरौरा, लपरी, गोरारी सहित क्षेत्र के अन्य सभी विद्यालयों में परीक्षा बिना किसी व्यवधान के समय से संचालित हुई।

शिक्षा विभाग ने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सभी विद्यालयों में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिसका सकारात्मक प्रभाव पहले दिन देखने को मिला।

About Author