December 8, 2025

Jaunpur news जेब्रा फाउंडेशन ने रचा कीर्तिमान: भव्य सामूहिक समारोह में 75 जोड़ों का हुआ विवाह

Share


जेब्रा फाउंडेशन ने रचा कीर्तिमान: भव्य सामूहिक समारोह में 75 जोड़ों का हुआ विवाह

जौनपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार मिसाल कायम करने वाली संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने रविवार को मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य और भावनात्मक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 75 जोड़े हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक बंधन में बंधे।

संस्था द्वारा पिछले 31 वर्षों से सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जबकि सामूहिक विवाह कार्यक्रम लगातार 9 वर्षों से आयोजित हो रहा है। हर साल की तरह इस बार भी आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों के पात्र जोड़ों को प्राथमिकता दी गई।

भव्य बारात ने मोहा मन

समारोह की शुरुआत सद्भावना पुल से निकली भव्य बारात से हुई। हाथी, घोड़े, पालकी और सजाए गए रथ पर बैठे दूल्हों की शोभायात्रा पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न मार्गों से होती हुई बारात मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज के मैदान पर पहुंची, जहां परंपरागत मंत्रोच्चार के बीच पंडितों द्वारा विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। रास्ते-भर लोगों ने बारात का स्थान-स्थान पर रोककर पुष्प वर्षा और स्वागत किया।

जोड़ों को दिए गए उपहार व आवश्यक सामग्री

विवाह के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक रस्मों के साथ घरेलू उपयोग की सामग्री, उपहार और जीवन-यापन हेतु आवश्यक राशन भी भेंट किया गया। पूरे आयोजन में नगरवासियों का विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे सामूहिक समारोह के साक्षी बने।

आयोजक संजय सेठ की भावनात्मक अपील

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय सेठ ने बताया कि इस वर्ष 75 जोड़ों का विवाह कराया गया है। उन्होंने कहा कि— “हमारा उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देना है। 9 वर्षों से लगातार सामूहिक विवाह कराना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”

जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की रही उपस्थिति

समारोह में विधायक रमेश मिश्रा, पूर्व नपा अध्यक्ष दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, महामंत्री पियूष गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. एन.के

About Author