Jaunpur news भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

IMG-20251207-WA0044
Share

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का निर्देश मिलते ही जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ता एसआई आर के कार्यों को सफल बनाने में जुट गए हैं। क्योंकि खुद संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी को दो दिन पहले ही इस आशय का निर्देश भी जारी किया।
जिसके अनुपालन में भाजपा धर्मापुर मण्डल अध्यक्ष सन्तोष कुमार मौर्य ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के चल रहे कार्यों का धर्मापुर ब्लाक के विभिन्न बूथों पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारी को खुलकर सहयोग करने की अपील किया।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए
कि अगर इस कार्य में आप पीछे हो गए तो भविष्य में संगठन के लिए जिम्मेदारी बढ़ जाएगी।
। इस दौरान ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश कुमार यादव, भाजपा के मण्डल महामंत्री उमेश सिंह आदि समस्त बीएलओ उपस्थित रहे।