Jaunpur news वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
गौराबादशाहपुर, जौनपुर
गौराबादशाहपुर कस्बा के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी में चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को भव्य समारोह पूर्वक हुआ। जिसका उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर सुभाष पाल ने मशाल जलाकर किया। उन्होंने कहाकि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ ही खेल भी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलती है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक रोहित प्रताप पाल, प्रिंसिपल अशोकन मिंगोनाथ और सभी स्टाफ मौजूद रहे।
