Jaunpur news सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

Share

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉक्टर संध्या सिंह अध्यक्ष सेवा भारती मातृ मंडल जौनपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष सीतामनी सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत गौराबादशाहपुर एवं कार्यक्रम संरक्षिका डॉक्टर सरला गुप्ता ने मां शारदा के चरणों में दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। मुख्य वक्ता डॉक्टर संध्या सिंह ने कहा कि देश की दशा दिशा बदलने का कार्य महिलाएं कर सकती हैं। महिलाएं ही अपने बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है और परिवार प्रथम पाठशाला होता है। बच्चों के निर्माण में माता की अहम भूमिका होती है।अतिथियों का परिचय डॉक्टर सरला गुप्ता ने कराया। अतिथियों का सम्मान प्रतीक्षा राय एवं सीमा सिंह चौहान ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने कार्यक्रम के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि संस्कृति एवं धर्म की रक्षा मातृशक्ति से ही संभव है। वही संस्कृति एवं संस्कार को प्रदान कर बच्चों के निर्माण में सहायक होती है। सप्तशक्ति संगम में विशिष्ट योगदान के लिए प्रमिला मिश्रा को कुटुंब प्रबोधन, टीनू सिंह को आदर्श शिक्षिका एवं कमला गौतम को सामाजिक सेवा के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्र संसद की प्रधानमंत्री खुशी मौर्या ने किया। आभार ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजिका सीमा सिंह चौहान ने किया। अंत में सभी को संकल्प दिलाया गया।

About Author