August 17, 2026

Jaunpur news शांति भंग के आरोप में सात महिला गिरफ्तार

Share

शांति भंग के आरोप में सात महिला गिरफ्तार

खेतासराय, जौनपुर।
अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने शनिवार को सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दो अलग-अलग विवादों में गिरफ्तार की गई इन महिलाओं को शांति भंग करने के आरोप में चालान न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के मनेछा में पारिवारिक विवाद के चलते दो महिलाओं प्रमिला पत्नी लालचन्द्र बिन्द तथा मनीषा पुत्री लालचन्द्र बिन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर कस्बा के जोगियाना मोहल्ला में भूमि विवाद के कारण तब्बो पत्नी स्व. अरशाद जोगी , सीबा पत्नी सद्दाम जोगी, शबनम बानो पत्नी इश्तेयाक जोगी, गजाला पत्नी गब्बर जोगी, आलिया पुत्री गब्बर जोगी को हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद तारिक अंसारी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, महिला हेड कांस्टेबल रीना राव, महिला कांस्टेबल सुमन और महिला कांस्टेबल नेहा यादव शामिल रही।

About Author