January 26, 2026

Jaunpur news करवाचौथ पर चांद का दीदार होते ही सोशल मीडिया पर छाया प्रेम — सुहागिनों ने वीडियो कॉल से मनाया पर्व का उल्लास

Share

करवाचौथ पर चांद का दीदार होते ही सोशल मीडिया पर छाया प्रेम — सुहागिनों ने वीडियो कॉल से मनाया पर्व का उल्लास
शुक्रवार को पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व करवाचौथ पूरे उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। दिनभर निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की। पूजा-पाठ के बाद सुहागिनें सोलह श्रृंगार से सजी-धजी छतों पर चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार करती रहीं।

जैसे ही चांद ने आसमान में झलक दिखाई, महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति का दर्शन किया तथा पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। इसके बाद घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर परिवारजनों संग खुशियां साझा कीं।

व्रत संपन्न होने के साथ ही सोशल मीडिया पर करवाचौथ की रौनक छा गई। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर सुहागिनों ने पति-पत्नी की जोड़ी वाली तस्वीरें और प्रेमभरे संदेश शेयर किए। वहीं जिनके पति घर से दूर थे, उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए चांद और पति दोनों का एक साथ दीदार किया और अपने व्रत को पूर्ण किया।

इस तरह करवाचौथ का पर्व न केवल पारंपरिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि डिजिटल युग में प्रेम और विश्वास की नई मिसाल भी पेश कर गया।

About Author