January 25, 2026

Jaunpur news बदलापुर क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 28 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, सीएम योगी को क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

Share


बदलापुर क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 28 करोड़ से अधिक की स्वीकृति, सीएम योगी को क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

जौनपुर।
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में बड़ी खुशखबरी आई है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कर प्रथम किस्त जारी कर दी है।

इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

पहला मार्ग:
पूरालाल–गद्दोपुर–बैहारी होते हुए बक्शा–लोहिंदा–बंधवा संपर्क मार्ग तक,
लंबाई: 9.500 किमी
कुल लागत: ₹16 करोड़ 63 लाख

दूसरा मार्ग:
सिंगरामऊ–लालगंज–गौरामाफी संपर्क मार्ग,
लंबाई: 6.200 किमी
कुल लागत: ₹11 करोड़ 74 लाख

दोनों परियोजनाओं की कुल लागत लगभग ₹28 करोड़ 37 लाख है।
कार्य की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के बनने से गांवों का संपर्क सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

About Author