February 24, 2026

Jaunpur news कालरात्रि के दिन मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किया दर्शन और पूजा

Share

कालरात्रि के दिन मां दक्षिणा काली का भव्य श्रृंगार, भक्तों ने किया दर्शन और पूजा

जौनपुर। शहर के दक्षिणी छोर स्थित सिटी स्टेशन के पास ओवर ब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली मंदिर में सप्तम कालरात्रि सोमवार को मां का भव्य श्रृंगार किया गया। पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण के बाद सुबह से देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी।

मां दक्षिणा काली के जयकारों और घंटों की ध्वनि से मंदिर का वातावरण भक्तिमय बन गया। राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने देवी पचरा गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भक्तिमय किया।

मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि इस सनातनी सिद्धपीठ की स्थापना 1984 में हुई थी। मां काली की उपासना से सुख-शांति, आरोग्यता और शत्रु नाश होता है। इस अवसर पर दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह जाम, वेद प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, रमेश सिंह, अमित निगम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About Author