February 24, 2026

Jaunpur news डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए पुलों पर फेंसिंग व शोल्डर निर्माण के दिए निर्देश, दिवाली से पहले सड़कों की मरम्मत का किया आदेश

Share

डीएम ने सड़क सुरक्षा के लिए पुलों पर फेंसिंग व शोल्डर निर्माण के दिए निर्देश, दिवाली से पहले सड़कों की मरम्मत का किया आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट्स, वाहन पार्किंग, रोड मार्किंग और चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण जैसी तैयारियों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में शोल्डर निर्माण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई स्थानों पर कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने दिवाली से पहले शोल्डर निर्माण और सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

शास्त्री पुल, सद्भावना पुल और अन्य पुलों पर फेंसिंग/सेफ्टी गार्ड लगाने के आदेश दिए गए। नगर पालिका अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर पार्किंग बोर्ड शीघ्र लगवाने और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जर्जर सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author