Jaunpur news आर.के. इंस्टिट्यूट में स्वास्थ्य गोष्ठी व शिविर: महिलाओं के रोगों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास
आर.के. इंस्टिट्यूट में स्वास्थ्य गोष्ठी व शिविर: महिलाओं के रोगों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास
शाहगंज। आर.के. इंस्टिट्यूट में रविवार को आयोजित गोष्ठी और स्वास्थ्य शिविर में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं को महिलाओं में होने वाले सामान्य एवं गंभीर रोगों के प्रति जागरूक किया गया। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत विशेषज्ञों ने एनीमिया, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर जैसे रोगों के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिविर में छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, जांच और दवा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य जीव कृष्णन कुट्टी ने किया। प्रबंध निदेशक डॉ. जे.पी. दुबे, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. नीतू दुबे और डॉ. पल्लवी ने छात्राओं को सही जानकारी देते हुए बताया कि रोगों की प्रारंभिक जाँच से गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राओं और स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सफल और यादगार बना।
