Jaunpur news मनीष कुमार सिंह बने राजपूत सेवा संगठन, जौनपुर के जिलाध्यक्ष

IMG-20250928-WA0072
Share


मनीष कुमार सिंह बने राजपूत सेवा संगठन, जौनपुर के जिलाध्यक्ष

जौनपुर।
राजपूत सेवा संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में रविवार को शहर के लाइन बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें आजमगढ़ और जौनपुर जनपद के सौ से अधिक राजपूत बंधु शामिल हुए।

बैठक में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से मनीष कुमार सिंह (रानू) को जौनपुर इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्हें कमान सौंपी। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जौनपुर इकाई और अधिक सक्रिय, संगठित और समाजसेवी कार्यों में अग्रसर होगी।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, संस्थापक सदस्य आलोक सिंह, अनिल सिंह काकान, देवनाथ सिंह, आशीष सिंह, डॉ. राम जी सिंह, योगेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। राजपूत सेवा संगठन समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और सेवा को अपना मूल ध्येय मानकर कार्य कर रहा है।