Jaunpur news लायंस क्लब शाहगंज स्टार का उद्घाटन, खुशबू जायसवाल बनी पहली अध्यक्ष

IMG-20250925-WA0080
Share

लायंस क्लब शाहगंज स्टार का उद्घाटन, खुशबू जायसवाल बनी पहली अध्यक्ष

शाहगंज (जौनपुर)। लायंस क्लब इंटरनेशनल की श्रृंखला में शाहगंज को नई सौगात मिली है। जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि के प्रयास से लायंस क्लब शाहगंज स्टार का गठन किया गया। उद्घाटन अवसर पर मनीष अग्रहरि ने नवगठित क्लब को तीन सिलाई मशीनें भेंट कीं और समाज सेवा के महत्व पर जोर दिया।

संस्था की पहली अध्यक्ष के रूप में समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बना चुकी खुशबू जायसवाल को कमान सौंपी गई। सचिव पद की जिम्मेदारी आराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष का दायित्व नेहा गुप्ता को दिया गया। सदस्य के रूप में कई लोग शामिल हुए, जिनमें लायन बुलबुल अग्रहरी, लायन सपना अग्रहरी, लायन रूबी अग्रहरी, लायन दिव्या ज्योति अग्रहरी प्रमुख हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लायन रूपेश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जायसवाल, लियो संस्थापक अध्यक्ष लिओ शशांक गुप्ता, लायन मनीष श्रीवास्तव सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन लायंस मनोज पाण्डेय ने किया। महिलाओं की भागीदारी और सामाजिक सहयोग की भावना इस आयोजन का विशेष आकर्षण रही।