February 24, 2026

Jaunpur news 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, अटेवा जौनपुर ने सौंपा ज्ञापन

Share


2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, अटेवा जौनपुर ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।
शिक्षकों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जौनपुर इकाई ने सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया। संगठन ने 2011 से पूर्व नियुक्त बेसिक शिक्षकों पर थोपे गए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक चंदन सिंह, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव और जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक ने किया। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई।

ज्ञापन जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर और मुगरा बादशाहपुर विधायक पंकज पटेल को सौंपा गया।

इस मौके पर अटेवा महिला विंग जिलाध्यक्ष आराधना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पूनम जायसवाल, कैडर प्रभारी टी एन यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद यादव समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

मंडल महामंत्री संदीप चौधरी ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता थोपना न केवल अन्याय है बल्कि उनके भविष्य और गरिमा पर प्रहार है। वहीं, प्रदेश महिला विंग की सह प्रभारी डॉ. यामिनी सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप कर शिक्षकों को राहत देने की अपील की।

कार्यक्रम अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षक समुदाय की एकजुटता और जागरूकता साफ झलकी।


About Author