February 24, 2026

Jaunpur news सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा औषधि विभाग – रजत पांडेय

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा औषधि विभाग – रजत पांडेय

नकली,अधोमानक व नारकोटिक्स दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

जनपद स्तर पर टीम गठित कर हो रही है गोपनीय खोजबीन

जौनपुर।
दवाऐं जीवन रक्षक होती हैं, किसी को भी व्यक्तिगत लाभ के लिए दूसरों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। यह बातें जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने गुरूवार को कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने एकदम साफ शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा है कि, किसी भी व्यक्ति को अधोमानक दवाऐं न मिलें। प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी, सस्ती व गुणवत्तायुक्त दवाऐं मिलें। इसी क्रम में छोटे बड़े सभी मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी व जांच कर दवाओं का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे जाने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है।
जो दवाऐं अधोमानक मिल रहीं हैं, विक्रेता व मेडिकल स्टोर्स संचालकों के खिलाफ विभाग द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जा रही है ।
जिला औषधि निरीक्षक श्री पांडेय ने जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों व मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके अधोमानक दवाओं को न बेचे जाने के प्रति निरन्तर जागरूक करने का काम
बेहद ही गंभीरता से किया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार व विभाग का भी स्पष्ट निर्देश है की अधोमानक, नकली और नारकोटिक्स दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। वह भले ही कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों ,उनके खिलाफ प्रभावी व सख्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।
इसके लिए जनपद स्तर पर बेहद गोपनीय तरीके से जांच कराई जा रही है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी शीघ्र ही बहुत बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाक्स

अधोमानक दवा विक्रेता के बारे में दें सूचना
जौनपुर। जिले में अधोमानक और नकली दवा विक्रेताओं के खिलाफ विभाग पूरी तरह से संजीदा हो गया है। डीएम डॉ दिनेश चंद्र के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने गोपनीय तरीके से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने ऐसे दवा विक्रेताओं के बारे में
गोपनीय सूचनाएं देने के लिए आमजन से आगे आने के लिए आग्रह किया है।कहा कि अगर आपके संज्ञान में भी कहीं ऐसी जानकारी मिले जहां से अधोमानक दवाओं की बिक्री हो रही है । तो अविलम्ब विभाग को सूचित करें। विभाग त्वरित व उचित कार्रवाई करेगा। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी।

बाक्स

दो महीने में लिए गए 51 दवाओं के सैम्पल
जौनपुर। बड़े भौगोलिक क्षेत्रफल वाले इस जिले में कार्यभार संभालते ही जिला औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने पिछले दो महीनों के दरम्यान सौ से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच किया। इस दौरान उन्होंने 51 दवाओं के नमूनों को संकलित कर जांच के लिए भेजा है।
साथ ही पांच ब्लड बैंकों की भी जांच की गई है।
इनमें कई रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्म के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका।
श्री पांडेय ने कहा कि आम जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।

About Author