Jaunpur news पड़ोसियों ने चार महिलाओं को लाठी डंडे से मारा पीटकर किया घायल

IMG-20261018-WA0030
Share

पड़ोसियों ने चार महिलाओं को लाठी डंडे से मारा पीटकर किया घायल
जफराबाद।क्षेत्र के उत्तरगावां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों द्वारा चार महिलाओं को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।तथा घर का दरवाजा भी तोड़ दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
उक्त गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी रामू ने आरोप लगाया कि 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे उनके पट्टीदार दिनेश कुमार,अमन कुमार,अमूल कुमार ने एक साथ होकर उन्हें गालियां देनी शुरू कर दिया।जब उसने विरोध किया तब उन लोगों ने गायत्री देवी, सोनिया देवी, अनिता व सीमा को लाठी-डंडे से मारपीट दिया। आरोप है कि सभी ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। गायत्री की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश, अमन, अमूल, सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।