IMG-20261024-WA0008
Share

आजमगढ़ की रैली के लिए सुभासपा कार्यकर्ताओं को सफल बनाने का आह्वाहन
जफराबाद।क्षेत्र के गोपीपुर गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर मौजूद रहे।
पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि गोपीपुर गांव हमारे पूर्वजों का ननिहाल था।यहां आने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।जिसके लिए मैं गांव वासियों का बहुत आभारी हूं। श्री राजभर ने कार्यकर्ताओं व समर्थको से अपील करते हुए कहा कि छह दिसंबर को आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में सुभासपा की बहुत बड़ी रैली का आयोजन किया गया है।जिसमें ढाई लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।इसलिए मैं जफराबाद व केराकत विधानसभा में जाकर लोगों को रैली में पहुंचने के लिए आमंत्रित कर रहा हूँ।इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री व विधायकों का जमावड़ा होगा।यह आजमगढ़ के इतिहास में सवसे विशाल रैली होगी।उन्होंने कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को अधिक मजबूत के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना है।
कार्यक्रम में प्रधान आरती अखिलेन्द्र सिंह,हरिलाल राजभर, रामआसरे तथा विद्या राजभर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव डॉ जे पी सिंह,विपिन राजभर, किशन राजभर, राजेंद्र प्रसाद राजभर, अनुज कुमार राजभर, राजेंद्र राजभर, संतोष सिंह दादा, शिवा सिंह, राय साहब, शुभम राजभर,डी के सिंह,आशीष कुमार राजभर, डॉ. प्रवीण राजभर, पूर्व प्रधान मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।