February 24, 2026

Jaunpur news जगदीशपुर में संपादक मंडल की आपात बैठक, नवरात्र में होगा अहम निर्णय

Share


जगदीशपुर में संपादक मंडल की आपात बैठक, नवरात्र में होगा अहम निर्णय

जौनपुर।
जिले के जगदीशपुर में बुधवार को संपादक मंडल की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान विवाद की परिस्थितियों को देखते हुए संगठन की एकता बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पितृपक्ष को ध्यान में रखते हुए अगली बैठक नवरात्र में आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन से जुड़े अहम निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में जय प्रकाश मिश्र, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ. नौशाद अली, शब्बीर हैदर, अरविन्द कुमार पटेल, मोहर्रम अली, स्वदेश कुमार, अनिल गौतम, सूरज साहू, रामचन्द्र नागर, जनार्दन मिश्र, आसिफ शकील, गोविन्द कुमार गौरव, असरफ जहां, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में संपादक मौजूद रहे।


About Author