Jaunpur news बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में लगेगा विद्युत समाधान कैंप, अधिकारी करेंगे समस्याओं का निस्तारण

IMG-20250918-WA0005
Share


बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में लगेगा विद्युत समाधान कैंप, अधिकारी करेंगे समस्याओं का निस्तारण

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए विद्युत विभाग की ओर से विशेष विद्युत समाधान कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप दिनांक 20 सितंबर 2025, दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से श्री कमलम जनसंपर्क कार्यालय, मरगूपुर, बदलापुर में लगाया जाएगा।

इस दौरान विद्युत विभाग के खंड और जिला स्तर के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, मीटरिंग, कनेक्शन, ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली संबंधी शिकायतों को त्वरित रूप से सुनना और उनका निस्तारण करना है।

अधिकारियों ने बताया कि कैंप में आए उपभोक्ता अपनी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित बिजली बिल, रसीद या अन्य जरूरी दस्तावेज अवश्य लेकर आएं।

स्थानीय जनता से अपेक्षा की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखें और समाधान का लाभ उठाएं।