Jaunpur news प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंशिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंशिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
जौनपुर।
मिर्जापुर जनपद में 69 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर तक आयोजित थी। जिसमें गौराबादशाहपुर ताइक्वांडो एकेडमी के अंश सरोज, अपेक्षा उपाध्याय व अंशिका शर्मा ने प्रतिभाग किया। जिनमें से धर्मसारी प्रेमापुर निवासी दीपक शर्मा की पुत्री अंशिका शर्मा ने 59 से 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया। अंशिका शर्मा धर्मापुर स्थित पी के पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। अंशिका के इस सफलता पर स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार यादव व कोच संजय पाल ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।
