Jaunpur news किसानों की आय दुगुना करने के घोषणा, सिर्फ जुमला: स्वामी प्रसाद मौर्य
किसानों की आय दुगुना करने के घोषणा, सिर्फ जुमला: स्वामी प्रसाद मौर्य
मछलीशहर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर,मछलीशहर।
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर मंगलवार को जमकर हमला बोला। कहा किसानों की आए दुगुना करने की घोषणा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। सरकार की दोष पूर्ण नीतियों के चलते किसान कंगाल हो गया है । युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, व्यापारियों का कारोबार ठप हो गया है।
वह मंगलवार को नगर से सटे बरबसपुर स्थित सम्राट अशोक भवन में आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
वह पूरे प्रदेश में अपनी जनता पार्टी के तत्वधान में संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा लेकर निकले हैं।
मंगलवार को उनकी यात्रा जनपद जौनपुर के विभिन्न क़स्बों, बाजारों और तहसील से होते हुए यहां पहुंची तो हजारों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुवात में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समारोह से हुआ।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में एक बड़े मिशन और समाज के पिछड़े, दलित लोगों को जगाने के लिए चल रही है। इस यात्रा से आम लोगों को अपने अधिकारों के लिए जागरूक किया जा रहा है। देश की केंद्र सरकार तो जुमला सरकार बनकर रह गई है। सत्ता में आने से पहले मोदी जी किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किए थे। किसानों की आय दुगुनी तो नहीं हुई किंतु इस जुमले के आधार पर वापस सत्ता में आ गए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हिन्दू मुस्लिम करने का आरोप लगाते हुए किसी प्रकार का विकास नहीं होने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़ा सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी। यह संघर्ष लगातार चलता रहेगा जब तक देश प्रदेश से भाजपा की सरकार रहेगी।
कार्यक्रम को पार्टी के अन्य वक्ताओं में पूर्व मंत्री धनपत राम विद्रोही, पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति, सत्येंद्र कुशवाहा
अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र मौर्य, सौरभ मौर्य, आदर्श मौर्य, जनार्दन मौर्य, दिलीप मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
