Jaunpur news ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत

IMG-20250825-WA0060
Share


जौनपुर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोरी की मौत

मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के परशुपुर में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।
खरुववा गांव निवासी बृजलाल की 20 वर्षीय पुत्री नेहा दवा लेने के लिए बाइक से मछलीशहर जा रही थी। परशुपुर के पास अचानक सामने आए ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भारी संख्या में मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।