October 14, 2025

Jaunpur news दुर्गा पूजा समिति के विवाद पर पुलिस ने कराया समाधान

Share


दुर्गा पूजा समिति के विवाद पर पुलिस ने कराया समाधान

जफराबाद। स्थानीय कस्बे के दरीबा मोहल्ले में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर विवाद खड़ा हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बताया जाता है कि श्री शिव शक्ति चौरा माता दुर्गा पूजा समिति का रजिस्ट्रेशन वर्ष 2011 में दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर में कराया गया था। तभी से रविकांत गिरी समिति के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इस वर्ष कुछ लोगों ने खुद को अध्यक्ष घोषित कर प्रतिमा स्थापना करने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया और मामले को शांत कराया। अंततः रविकांत गिरी को दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रदान कर दी गई।


About Author