Jaunpur news मंत्री गिरीश यादव ने कृष्ण कुमार को बनाया पीआरओ, खेतासराय में खुशी की लहर

मंत्री गिरीश यादव ने कृष्ण कुमार को बनाया पीआरओ, खेतासराय में खुशी की लहर
रिपोर्ट – इन्द्रजीत सिंह मौर्य
खेतासराय, जौनपुर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ मुन्नू को खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का विशेष भरोसा मिला है। मंत्री ने उन्हें अपना जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया है। यह खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खेतासराय नगर पंचायत क्षेत्र सहित पैतृक गांव में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस प्रतिनिधि से बातचीत में स्वयं मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुष्टि करते हुए कहा कि “कृष्ण कुमार जायसवाल पार्टी के प्रति समर्पण और निष्ठा की सजीव मिसाल हैं। उनकी जनसंपर्क क्षमता और अनुभव संगठन को और मजबूत बनाएगा।”
खेतासराय कस्बे के मूल निवासी श्री जायसवाल वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले (कलेक्ट्रेट के पास) में रहते हैं। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे कृष्ण कुमार ने भाजपा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मेहनत और उपस्थिति हमेशा चर्चा का विषय रही है।
सूत्रों के मुताबिक, कृष्ण कुमार जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी यह नियुक्ति न सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान है बल्कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा भी है।
📌 बॉक्स
1996 से भाजपा संगठन से सक्रिय जुड़ाव
कृष्ण कुमार जायसवाल का राजनीति में सफर 1996 से शुरू हुआ।
- 1996 लोकसभा चुनाव में शाहगंज विधानसभा के संयोजक रहे।
- 1997 में व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बने।
- 1998 से 2000 तक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे।
- 1999 में अटल संदेश यात्रा के प्रभारी रहे।
- 2002 में प्रदेश कार्य समिति भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य बने।
- 2004 में प्रभारी विधानसभा शाहगंज रहे।
- 2014 लोकसभा चुनाव में कार्यक्रम क्रियान्वयन प्रमुख रहे।
- जिला महामंत्री, संगठन चुनाव मंडल प्रभारी, सदस्यता प्रमुख जैसे कई अहम पदों पर कार्य किया।
सामाजिक योगदान
राजनीति के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है। उनके पिता हरिश्चंद्र उर्फ लल्लन बाबू द्वारा स्थापित संस्था आज भी गरीब व असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रही है।