Jaunpur news अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में सामग्री वितरण

IMG-20250814-WA0000
Share


अनाथ आश्रम और वृद्धाश्रम में सामग्री वितरण
केराकत, जौनपुर।

सदर क्षेत्र के अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम और बल्लोच टोला के रासमंडल अनाथ आश्रम में बुधवार दोपहर श्री रामअवध औघड़ बाबा सेवा सदन ट्रस्ट, परमानंदपुर, केराकत के तत्वावधान में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समाजसेवी बबलू कुमार के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।

इस दौरान वृद्धाश्रम में 150 लंच पैकेट, 10 दर्जन केले और केक वितरित किए गए। वहीं अनाथ आश्रम में 80 लंच पैकेट, 50 कॉपियां, 50 पेन और 5 दर्जन केले बच्चों को प्रदान किए गए।

समाजसेवी बबलू कुमार ने कहा कि “बुजुर्गों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। घर के माता-पिता हों या समाज के अन्य बुजुर्ग, उनकी सेवा करने से आयु, विद्या और यश में वृद्धि होती है।” उन्होंने वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम का संचालन करने वाली टीम की सराहना करते हुए इसे साक्षात ईश्वर की सेवा बताया।

कार्यक्रम में राहुल, चंचल राहुल (बाबा), विशाल, विक्की, प्रिंस, अमन समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।