Jaunpur news रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता

मड़ियाहूं नगर में रिमझिम बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता
जौनपुर, 13 अगस्त।
नगर पंचायत मड़ियाहूं में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बरसात की रिमझिम फुहारों के बावजूद हजारों लोगों ने लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गए।
विवेकानंद कॉलेज स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर तिरंगा यात्रा ने सरकारी अस्पताल तिराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर रुककर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा गोला बाजार होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर का नाटकीय चित्रण, भारत माता की झांकी और विभिन्न आकर्षक लाग (झांकियां) प्रदर्शित की गईं।
तिरंगा यात्रा के स्वागत के लिए कोतवाली तिराहे से भगत सिंह तिराहे तक लाल कारपेट बिछाया गया था। मार्ग में तोरण द्वार और महात्मा गांधी, मंगल पांडे, भगत सिंह, रानी लक्ष्मी बाई, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, कल्पना चावला सहित स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के चित्र सजाए गए थे। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, सीआरओ अजय कुमार बिष्ट, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार सिंह ने इन महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी, अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़, भाजपा पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, सभासद, सफाईकर्मी और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने इस भव्य आयोजन के लिए नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारुकी की सराहना की।
तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व भाजपा सभासद अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार मिश्रा, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, इंजीनियर रंजीत कुमार मौर्य, अत्ताउल्लाह खां, वकार अहमद, दिलीप कुमार साहू उर्फ गुड्डू, वैश फारुकी, ठेकेदार ज्ञानचंद यादव, नक्शा इंजीनियर पुष्पांक पटेल सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए।
