Jaunpur news पत्रकार दीपक उपाध्याय की माता का निधन

IMG-20250807-WA0044
Share


पत्रकार दीपक उपाध्याय की माता का निधन
जौनपुर। अमर उजाला के पत्रकार दीपक उपाध्याय की माता श्रीमती मधु उपाध्याय (64) का बुधवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही परमानतपुर स्थित आवास पर शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, रिश्तेदारों और पत्रकार समुदाय सहित कई लोगों ने पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

मधु उपाध्याय का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जहाँ उनके पति व पूर्व जिला सूचना अधिकारी त्रिभुवननाथ उपाध्याय ने मुखाग्नि दी।

मधु उपाध्याय, पूर्व विधायक डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय की पुत्रवधू थीं।