Jaunpur news वंचित समाज के आत्मसम्मान का प्रतीक है फूलन देवी, राकेश मौर्य

IMG-20250725-WA0092
Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

वंचित समाज के आत्मसम्मान का प्रतीक है फूलन देवी, राकेश मौर्य

पीडीए को मजबूत करने की कोई जोरदार वकालत

जौनपुर।
समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को शहर के एक होटल में मनाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने वीरांगना स्व. फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
उक्त अवसर पर गोष्ठी आयोजित कर उनके साहसी जीवन पर चर्चा की गई।
गोष्ठी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि फूलन देवी आधुनिक युग की महिलाओं के लिए आईकान हैं।
फूलन देवी के ऊपर जितना जुल्म, ज्यादती, बर्बरता उस समय सामंतवादी लोगों के द्वारा हुई वह हम आप लोग सोच भी नहीं सकते, लेकिन फूलन देवी मल्लाह समाज में जन्मी बहुत ही निडर, साहसी, बहादुर, हिम्मती महिला थी।
उन्होंने हार नहीं मानी और अपने ऊपर हुए बर्बरता का जुल्म, अत्याचार, बलात्कार का बदला लेने का काम किया।
कई सालों तक जंगल का सफर रहा। लेकिन उन्होंने सरकार को अपनी शर्त मनवा कर सरेंडर करने का काम किया।
दुर्भाग्य से सामंतवादी लोगों का फूलन का आगे बढ़ना रास नहीं आया। आज के ही दिन देश की सबसे बड़ी सुरक्षित जगह पार्लियामेंट से अपने आवास जाते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
मरणोपरांत उन्हें राजकीय सम्मान से भी वंचित कर दिया गया।
ऐसे में मुलायम सिंह यादव ने जो सम्मान फूलन देवी को दिया था वही सम्मान पुनः प्राप्त करने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए एकजुटता के लिए पीडीए आंदोलन को सफल बनाना है। 2027 में पीडीए सरकार बनाना आवश्यक हो गया है।
गोष्ठी को पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, वरिष्ठ नेता दीपचंद राम, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, डॉ राजीव रत्न मौर्य, श्यामबहादुर पाल, रंजना साहनी जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वीआईपी पार्टी, मालती निषाद अन्य ने संबोधित किया।
इस मौके पर अनवारूल हक गुड्डू, महावीर यादव, ऊषा जायसवाल, नेपाल यादव, डॉ शबनम नाज़, लक्ष्मीशंकर यादव, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, ऋषि यादव, प्रवीण यादव वीरू, रविन्द्र मौर्य अन्य उपस्थित रहे।
गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।