Jaunpur news भाजपा के 16 मंडलों में नए पदाधिकारियों की घोषणा, महिला कार्यकर्ताओं को भी मिला स्थान

Share


जौनपुर: भाजपा के 16 मंडलों में नए पदाधिकारियों की घोषणा, महिला कार्यकर्ताओं को भी मिला स्थान

जौनपुर।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में जिले के 24 मंडलों में से 16 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में 3 महिला पदाधिकारियों को शामिल कर संगठन ने समावेशिता को प्राथमिकता दी है।

घोषित मंडलों में बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर शामिल हैं। प्रत्येक मंडल में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और 2027 विधानसभा चुनाव की चुनौती इन पदाधिकारियों के कंधों पर है। संगठन को उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे।

जिन आठ मंडलों — नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज आदि — में अभी नए अध्यक्षों का चयन नहीं हुआ है, वहां पूर्व की कार्यकारिणी ही फिलहाल कार्यरत रहेगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह समेत मंडल अध्यक्षगण संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह, सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य, अशोक बिंद, अनिल सिंह, अवधेश दुबे, चिंता हरण शर्मा, सारिका सोनी, प्रशांत रंजन सिंह, अजय यादव, लाल बहादुर पाल, ब्रह्मदत्त गिरी, सुरेंद्र मिश्रा और सुजीत सिंह मौजूद रहे।


About Author