Jaunpur news राज्यसभा सांसद संजय सिंह के समक्ष सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

जौनपुर: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के समक्ष सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
मल्हनी, केराकत और सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने समर्थकों सहित ली सदस्यता
जौनपुर।
Jaunpur news आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जनपद जौनपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय के समीप मंगलम मैरिज हॉल में एक कार्यकर्ता संवाद एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मल्हनी विधानसभा से अमरपाल यादव, चकजददू दुबे, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, केराकत विधानसभा से चंद्रजीत गायक तथा सदर विधानसभा से आफताब आलम और अशोक यादव समेत कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ली। सभी को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदस्यता दिलाई।
इस कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्टी की ओर से निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, पूर्व मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा, “यह जौनपुर और आम आदमी पार्टी के लिए गर्व का विषय है कि जिले के इतने सक्रिय और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि आप पार्टी की लोकप्रियता न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में निरंतर बढ़ रही है। अब हम सभी का कर्तव्य है कि देश के विकास, सम्मान और आम जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।”
कार्यक्रम की जानकारी निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दी।