August 16, 2026

Jaunpur news प्रमुख पति ने ब्लॉक परिसर में किया पौधरोपण

Share

प्रमुख पति ने ब्लॉक परिसर में किया पौधरोपण

जौनपुर, बरसठी।
ब्लॉक परिसर में प्रमुख पति वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र शुक्ला व भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह ने पौध रोपण किया। जिसमें फलदार व छायादार पौधे रहे।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में प्रमुख पति ने परिसर में खाली स्थानों पर करीब 50 पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना बड़ी बात नही है इन पौधों को बचाकर इसे सींचकर पेड़ बनाने के बाद ही हमारी जिम्मदारी खत्म होती है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत मुन्नीलाल यादव, दीपकुमार श्रीवास्तव, सचिव महेन्द्र यादव, आजाद यादव, जयदीप यादव, सहित अन्य ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author