August 16, 2026

Jaunpur news उर्वशी सिंह बनीं विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष

Share

उर्वशी सिंह बनीं विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की महिला शक्ति प्रदेश अध्यक्ष
जौनपुर।
Jaunpur news हिन्दू धर्म और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष (महिला शक्ति) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह घोषणा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा राजमहल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि उर्वशी सिंह की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उर्वशी सिंह निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी। वे हिन्दू राष्ट्र, सनातन धर्म, महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि उर्वशी सिंह पूरे राष्ट्र में सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करेंगी और संगठन का शीघ्र विस्तार करते हुए पूरी कार्यकारिणी का गठन करेंगी। उनका लक्ष्य हिन्दुत्व और संगठन के उत्थान के लिए समर्पित रहना होगा।

इस अवसर पर चौकियां धाम के महंत विनय त्रिपाठी, विनीत सेठ समेत कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उर्वशी सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author