Jaunpur news गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

IMG-20261004-WA0038
Share

गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुटहन ,जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ रविवार को लक्ष्मीशंकर मोड़ के तिराहे से बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी आरिफ पुत्र को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध खुटहन थाने में गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, अजय यादव और सोनू यादव शामिल रहे।