February 3, 2026

Jaunpur news पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 शिक्षक, 13 कर्मचारी हुए स्थाई

Share

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 शिक्षक, 13 कर्मचारी हुए स्थाई

राजपाल के आदेश पर संयुक्त सचिव ने जारी किया पत्र

कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ. स्वतंत्र कुमार का प्रयास लाया रंग

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राजपाल के आदेश पर संयुक्त सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 12 शिक्षकों और 13 कर्मचारियों को स्थाई कर दिया गया है । इस संबंध में संबंधित लोगों को पत्र जारी कर दिया। जिससे कर्मचारियों में काफी खुशी माहौल बन गया और लोगों ने एक दिन दूसरे मिलकर बधाई दी।

बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव वित्त अधिकारी को 8 जुलाई को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि 29 सितंबर 1998 द्वारा विश्वविद्यालय में अस्थाई सृजित पद में 20 शैक्षिक 14 शिक्षणेत्रर पद थे और अब उसमें 12 शिक्षकों और 13 कर्मचारियों को राज्यपाल से अनुमति मिलने पर शासनादेश की तिथि से निर्गत पदों पर स्थाई कर दिया गया है। इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थान भौतिक ,रसायन, गणित ह्यूमैनिटी एवं सोशल साइंस ,मैकेनिकल , इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर स्थाई किया गया है। शिक्षणेत्तर पदों पर प्रोगामर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक ,परिचर, फोरमैन व मैकेनिक के 13 पदों को स्थाई किया गया है। कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार के प्रयास की सराहना की और उन्हीं के प्रयास से यह सफलता मिली। इस बारे में पूर्व महामंत्री डॉ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास था , लगातार हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे, जिससे यह सफलता मिली और आगे भी कर्मचारियों के लिए लड़ाई जारी रहेगी। कर्मचारियों के अन्य समस्याओं का निदान कराया जाएगा ।

About Author