February 3, 2026

Jaunpur news विधायक और बीडीओ ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ

Share

विधायक और बीडीओ ने पौधरोपण कर किया शुभारंभ

एक पेड़ मां के नाम लगाया गया

जौनपुर,गौराबादशाहपुर।

Jaunpur news धर्मापुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में सभी बच्चों नें एक पेड़ मां के नाम के तहत वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया है। विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, खंड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने इस अभियान का शुभारंभ किया। विद्यालय के सभी बच्चों के द्वारा छायादार और फलदार पौधों का वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। विधायक जगदीश नारायण राय द्वारा सभी बच्चों को संबोधित करते हुए संदेश दिया गया की पौधरोपण से अधिक महत्वपूर्ण उन वृक्षों की सुरक्षा करना होता है। जिनको पौधों के रूप में आज रोपित किया गया है। खंड विकास अधिकारी कृष्णमोहन यादव के द्वारा बच्चों को बताया गया की किसी भी जीव का अस्तित्व उसके वातावरण पर निर्भर करता है। इसलिए जीवन और जगत के लिए सभी बच्चों को नियमित पौधारोपण करते रहना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने बच्चों को संदेश दिया की सभी बच्चों को अपनी मां के नाम रोपित पौधों की सुरक्षा हर परिस्थितियों में करनी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अचल हरीमूर्ति, महेन्द्र यादव, पदमाकर राय, गोमती और आनन्द सिंह के द्वारा सभी आगंतुकों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करते हुए उनको साधुवाद दिया गया।

About Author