February 3, 2026

Jaunpur news सीओ सिटी ने किया पुलिस चौकी/बूथ का उद्घाटन

Share

सीओ सिटी ने किया पुलिस चौकी/बूथ का उद्घाटन

पुलिस बूथ बनने से अपराध पर लगेगा अंकुश

गौराबादशाहपुर, जौनपुर।

Jaunpur news गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव तिराहे के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी / बूथ का फीता काटकर सीओ सिटी देवेश सिंह ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व विधि विधान से पूजन भी किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि इस पुलिस चौकी/बूथ के बनने से जहां जनता की पहुंच पुलिस के पास आसान होगी। वहीं दूसरी ओर जनता को सुरक्षा प्रदान करने में पुलिस को काफी सहूलियत भी होगी। जनपद की सीमा से सटे होने की वजह से गैर जनपद के अपराधियों पर अंकुश लगेगा। पुलिस हमेशा आप सबकी सेवा में समर्पित है।
इस अवसर पर ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर के अध्यक्ष सत्यजीत राय, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, प्रवीण राय, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Author