Jaunpur news RSS प्रमुख के बयान पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, NSUI ने किया पुतला दहन

IMG-20250628-WA0054
Share

RSS प्रमुख के बयान पर कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, NSUI ने किया पुतला दहन

Jaunpur news जौनपुर। संविधान की प्रस्तावना से ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को हटाने की वकालत करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख दत्तात्रेय होसबोले के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। गुरुवार को एनएसयूआई (NSUI) शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

RSS प्रमुख होसबोले ने 26 जून को आपातकाल की वर्षगांठ पर बोलते हुए कहा था कि संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों को बाबासाहेब अंबेडकर ने शामिल नहीं किया था, बल्कि इन्हें आपातकाल के दौरान जोड़ा गया था, जब मौलिक अधिकार निलंबित थे, संसद ठप थी और न्यायपालिका कमजोर कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि इन शब्दों की प्रासंगिकता पर पुनर्विचार होना चाहिए।

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए NSUI अध्यक्ष अमन सिन्हा ने कहा, “RSS का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्हें संविधान में निहित समानता, धर्मनिरपेक्षता और न्याय की अवधारणा रास नहीं आती। वे मनुस्मृति की ओर लौटना चाहते हैं, जिसमें बहुजनों और गरीबों के लिए कोई जगह नहीं है